कार्नवाल इंग्लैंड के दक्षिणी-पश्चिमी तट पर स्थित एक काउंटी है। यह एक प्रायद्वीप के आकार की है जिसकी लंबाई ७५ मील तथा चौड़ाई ४५ मील है। क्षेत्रफल १,३५६ वर्ग मील। फ़ालमाउथ स्थान पर जनवरी का औसत तापमान ४४.५स् फा. तथा वार्षिक वर्षा ४३.६व्व् है। कार्नवाल के मुख्य खाद्यान्न जई तथा मिश्रित अन्न हैं। यहाँ का मत्स्योत्पादन भी महत्वपूर्ण है। टिन का उत्पादन प्राचीन काल से ही हो रहा है। ताँबा उत्पन्न करने में कार्नवाल की गणना यूरोप के मुख्य क्षेत्रों की जाती है। फ़ालमाउथ पर जलयान सुधारे जाते हैं। हेल, पेंजेंस, पेनरीन तथा द्रुरो मुख्य बंदरगाह हैं। (प्रे.चं.अ.)