कार्डिफ़ वेल्स का प्रमुख नगर है। यह ग्लेमार्गन काउंटी में टैफ़ नदी सपर, उसके मुहाने से एक मील ऊपर स्थित है। क्षेत्रफल १५,०८५ एकड़, नगर में रोमन तथा नार्मन राज्यकाल के दुर्ग और दीवारें वर्तमान हैं। १८५० ई. से १९१४ ई. तक कार्डिफ़ संसार का प्रमुख कोयला निर्यात करनेवाला बंदरगाह था। यह कोयला कार्डिफ़ में केंद्रत रेलमार्गों द्वारा एकत्रित होता है। नगर में ताँबा, टिन, एनैमेल, लोहा तथा इस्पात तेयार करने के उद्योग स्थापित हैं। शराब तथा बिस्कुट बनाने और आटा पीसने का कार्य भी होता है। कार्डिफ़ इंज़ीनियरिंग का भी केंद्र है। नगर का गिरजाघर और न्यायालय, राष्ट्रीय संग्रहालय तथा वेल्स विश्वविद्यालय के भवन मुख्य दर्शनीय स्थान हैं।