कारू दक्षिणी अफ्रीका का एक पठारी प्रदेश है जिसका अधिकांश भाग केप प्राविंस (दक्षिणी अफ्रीका) में है। इसके तीन प्राकृतिक विभाग हैं : १. उत्तरी कारू अथवा हाई वेल्ड (४,०००-६,००० फुट) जो दक्षिणी अफ्रीका राज्य के मध्य में है, २. बृहत् या मध्य कारू (२,०००-४,००० फुट) जो ज्वाटबर्गेन से न्यूवेल्ड श्रेणी तक फैला है, तथा ३. लघु या दक्षिणी कारू (१,०००-२,००० फुट)। समस्त कारू की जलवायु शुष्क है तथा प्राकृतिक वनस्पति में झाड़ियों का बाहुल्य है। भूमि का मुख्य उपयोग पशुचारण है। सिंचित भागों में अच्छी कृषि होती है। उच्चतम भूमि होने के कारण यहाँ के अनेक नगर उत्तम स्वास्थ्यकेंद्र हैं। (प्रे.चं.अ.)