कारागांडा रूस के कजाक सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक में स्थित एक नगर है। यह कारागांडा बेसिन की कोयले की खानों का मुख्य केंद्र है। कारागांडा सोवियत रूस के नवीनतम नगरों में एक है। सन् १९२६ में यह १५० व्यक्तियोंवाला एक ग्राम था पर अब विकसित होकर बड़ा नगर हो गया है। रेलामार्गों द्वारा कारागांडा यूराल पर्वत के औद्योगिक प्रदेश तथा साइबेरिया क्षेत्र और बालकश झील के समीप ताँबा उत्पादन केंद्रों से संबद्ध है। अत: कारागांडा से कोकिंग तथा अन्य कोटि के कोयले का पर्याप्त निर्यात होता है। कारागांडा अपने ही नाम के एक बड़े राजनीतिक विभाग, ओब्लास्ट, की राजधानी है। (प्रे.चं.अ.)