कारा-कुल एशियाई ताजिक सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक में 'बड़ी' तथा 'छोटी' कारा-कुल दो झीलें हैं। कारा-कुली का अर्थ है काली झील। बड़ी कारा-कुल झील १२ मील लंबी तथा १० मील चौड़ी है। यह पामीर के पठार पर बदख्शाँ पर्वत प्रदेश में समुद्र से १३,२०० फुट की ऊँचाई पर है। चारों ओर ऊँचे पर्वत हैं। उत्तर की ओर १४,०१५ फुट ऊँचे किज़िल-अर्त दर्रे से यहाँ पहुँचते हैं। झील का जल बाहर नहीं जाता है। इसकी गहराई पूर्व में ४२ से ६३ फुट था पश्चिम में ७२६ से ७५६ फुट है।

छोटी कारा-कुल पामीर पर्वत के उत्तर-पूर्व तथा मुश्ताक दर्रे के उत्तर-पश्चिम में समुद्रतल से १२,७०० फुट ऊपर है। गहराई उत्तर में १,००० फुट से अधिक है। (प्रे.चं.अ.)