कामा यूरोपीय रूस में बहनेवाली वोल्गा नदी की मुख्य शाखा है। यह यूराल पर्वत के पश्चिमी पादप्रदेश में मोलोटोव नगर के पश्चिम से निकलती है। क्रमानुसार उत्तर, पूर्व तथा दक्षिण की ओर मुड़कर मोलोटोव पहुँचती है। फिर, १,२०० मील दक्षिण-पश्चिम बहकर कज़ान के निकट वोल्गा में गिरती है। यही संगम प्राचीन तातार राज्य का केंद्र था। नहर द्वारा कामा का संबंध उत्तरी ड्वीना से हो जाने के कारण यूराल प्रदेश से बाल्टिक सागर तक यातायात का एक महत्वपूर्ण मार्ग खुल गया हे। गर्मियों में मोलोटोव तक बड़े जलयान आ सकते हैं। मोलोटोव के निकट कामा के जल से विद्युत् उत्पादन भी होता है। (प्रे.चं.अ.)