कामरून (फ्ऱेच) पश्चिमी अफ्रीका में नाइजीरिया तथा फ्ऱेंच भूमध्यवर्ती अफ्रीका के बीच में स्थित एक राज्य है ्झ्रक्षेत्रफल ४,७६,००० वर्ग कि.मी.; जनसंख्या ५८,३६,००० (१९७०ट। १९१६ ई. में जर्मन अधीनस्थ कामरून एक संधि के फलस्वरूप ब्रिटिश कामरून ्झ्रक्षेत्रफल ४,३२,००० वर्ग कि.मी., जनसंख्या १४,४२,५०० (१९७१ट तथा फ्ऱेंच कामरून दो भागों में बाँट दिया गया। फ्ऱेंच कामरून १ जनवरी, सन् १९६० ई. से पूर्ण स्वतंत्र हो गया है। देश का अधिकांश दक्षिणी तथा मध्य भाग पठारी है। औसत ऊँचाई २,००० फुट है। पठारी भाग के उत्तर तथा उत्तर-पश्चिम में पर्वतीय शृंखलाएँ हैं। उत्तर में ऐदामावा तथा मंदारा नामक ऊँचे पर्वत हैं। पश्चिम में कामरून का जाग्रत ज्वालामुखी पर्वत है। यहाँ की नदियों में सनागा, बुनुइ तथा लागोन आदि मुख्य हैं। देश की जलवायु उष्ण कटिबंधीय है। तापक्रम ७५स् फा. से अधिक रहता है। वर्षा साल भर होती है। पर्वतीय तथा पठारी भाग जंगलों से ढके हैं।
देश की आर्थिक दशा कृषि तथा जंगलों पर आधारित है। ज्वार, बाजरा, सरघम, मक्का, मूँगफली, केला, नारियल, ककोआ, काफी, कपास तथा रबर यहाँ की मुख्य पैदावार है। पशुपालन का कार्य होता है। यहाँ से काफी, ककोआ, केला, इमारती लकड़ी आदि वस्तुएँ निर्यात की जाती हैं। आयात होनवाली वस्तुओं में शराब, गेहूँ, चावल, चीनी तथा मछली मुख्य हैं।
देश की राजधानी याऊंडे है। दउआला देश का प्रधान पत्तन, पुरानी राजधानी तथा सबसे बड़ा औद्योगिक नगर है। सड़कों का विकास उल्लेखनीय है। रेलें कम हैं। (ह.ह.सिं.)