कामपाला मध्य अफ्रीका में यूगांडा राज्य की राजधानी तथा यूगांडा का प्रधान व्यापारिक केंद्र है। यह नगर विक्टोरिया झील के पश्चिमोत्तर तट से सात मील की दूरी पर एवं इंटेबी से २५ मील पूर्वोत्तर ३,९०५ फुट की ऊँचाई पर स्थित है। नगर में विभिन्न प्रकार के शासन संबंधी कार्यालयों की सुंदर इमारतें हैं। नगर के अंदर बहुत सी छोटी-छोटी पहाड़ियाँ हैं जिनमें मेंगो पहाड़ी पर ही मेत्सा के राजा के भव्य भवन है। कामपाला पहाड़ी के ऊपर एक पुराना किला है जिसको इस समय यूगांडा की कलात्मक रचनाओं तथा वहाँ के आदिवासियों की कृतियों को प्रदर्शित करने के लिए आजयबघर बना दिया गया है। देश की प्रसिद्ध केन्या और यूगांडा रेलवो लाइन, जो मोंबासा से आती है, कामपाला में ही समाप्त होती है। यहाँ पूर्व अफ्रीका के विश्वविद्यालय का एक महाविद्यालय है। (ह.ह.सिं.)