कापरमाइन कैनाडा देश के मैकेंज़ी जिले की एक नदी जो १,००० फुट की ऊँचाई पर स्थित प्वाइंट झील से निकलती है। यह नदी इस झील से निकलकर ग्रास झील तक दक्षिण की तरफ बढ़ती है, पुन: उत्तर पश्चिम को बहती हुई कारोनेशन की खाड़ी में, जो आर्कटिक महासागर का ही एक भाग है, गिरती है। प्वाइंट झील (स्थिति ११०स् २०व् पे.दे. तथा ६५स् ५०व् उ.अ.) कैनाडा के उत्तरी-पश्चिमी इलाके में स्थित है। नदी की कुल लंबाई लगभग ५२५ मील है। पर्वतीय एवं ऊबड़ खाबड़ स्थल में बहने के कारण इसमें प्रपात बहुत हैं; अत: जलयातायात के लिए यह नितांत अनुपयुक्त है। इस नदी में पर्याप्त मछलियाँ पाई जाती हैं। इसके मुहाने पर कापरमाइन नाम का एक छोटा व्यावसायिक नगर बसा हुआ है। (ह.ह.सिं.)