कापडवंज कस्बा खेड़ा जिला, गुजरात राज्य में इसी नाम के ताल्लुके का मुख्यालय है। इसकी स्थिति २३स् १व् उ.अ. तथा ७३स् ५व् पू.दे. है। यह मध्य भारत तथा पश्चिमी तट को मिलानेवाले मुख्य रास्ते पर स्थित होने के कारण व्यापारिक केंद्र हो गया है।
इस कस्बे के पास बिखरे भग्नावेश इसके प्राचीन इतिहास पर प्रकाश डालते हैं। परंतु यह विवादास्पद है कि इसकी नींव कब पड़ी। यहाँ का स्वायत्त शासन सन् १८६३ ई. से प्रारंभ हुआ। इस कस्बे के पास ही अनेक प्रकार के कीमती पत्थर निकाले जाते हैं। यहाँ के मुख्य उद्यम पत्थर की वस्तुएँ तैयार करना, काच के सामान बनाना, आदि हैं। व्यापार की मुख्य वस्तुएँ काच का सामान, अनाज तथा पत्थर निर्मित वस्तुएँ हैं।