कानूनगो यह तहसील का एक अधिकारी होता है। प्रत्येक गाँव के लिए एक रजिस्टर होता है जिसमें उन सब व्यक्तियों का विवरण होता है जो भूमि को जोतते बोते हैं या उसपर किसी और प्रकार से अधिकार किए हुए हैं। इस रजिस्टर में राजस्व की रकम का भी विवरण होता है। प्रतिवर्ष इस रजिस्टर से एक रजिस्टर से संशोधित रजिस्टर तैयार किया जाता है। जिसको वार्षिक रजिस्टर कहते हैं। जिले में इस प्रकार के वार्षिक रजिस्टरों का उचित नियंत्रण, रक्षण, निरीक्षण और शोधन कानूनगो का मुख्य कार्य है। इस प्रकार कानूनगो राजस्व विभाग का एक अधिकारी होता है और भारतीय दंडविधान के अर्थ में नागरिक कार्यकर्ता (पब्लिक सर्वेंट) है। सरकार द्वारा प्रस्तावित अनेक अन्य कार्य भी कानूनगो करता है।

(जि.कु.मि.)