कानानोर दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में मलाबार जिले का नगर है जो कालीकट से ५८ मील उत्तर में तथा मद्रास से ४७० मील की दूरी पर स्थित है। प्राचीन काल में यह हिंदू चेन राजाओं के अधीन था, फिर हैदरअली के शासन में आया। १६५६ ई. में डच लोगों का विशेष प्रभाव रहा जिन्होंने यहाँ के प्रसिद्ध किले को बनवाया जो इस समय सेना के रहने का केंद्र हो गया। अंग्रेजों ने १७८३ ई. में इसको अपने अधिकार में कर लिया। यहाँ के शासक ईस्ट इंडिया कंपनी को कर देने लगे। इसके बाद नगर का इतिहास भारत के भाग्य के साथ बदलता रहा। अधिकार के इस उलट-पलट के कारण नगर का समुचित विकास न हो सका।

यहाँ सूती कपड़े की मिलें तथा बिस्कुट बनाने के कारखानें हैं। इसके सिवाय लकड़ी के समान बनाने का व्यवसाय, चमड़े के उद्योग धंधे तथा अन्य बहुत से उद्योग धंधे हाते हैं। यहाँ की जनसंख्या का अधिकांश व्यापार तथा उद्योग धंधों में लगा हुआ है। शिक्षा की समुचित व्यवस्था है। पीपल, नारियल, गरी का तेल तथा नारियल की जटा की रस्सियाँ यहाँ से बाहर भेजी जाती हैं। (ह.ह.सिं.)