कातेना, विंसेंत्सो दी विअगिओ (१४७१-१५३१) वेनिस के एक प्रतिष्ठित परिवार में चत्रिकार कातेना का जन्म हुआ था। कलागुरु जोवानी बेलिनी से उसने चित्रकला सीखी। लिवरपूल, ड्रेसडेन, बुडापेस्ट और वेनिस के संत फ्ऱांसिस और संत जेरोम चर्च में 'मेदोना' सहित उसके सारे चित्र सुरक्षित हैं। वह व्यक्तिचित्रण में विशेष कुशल था। गरीब चित्रकारों की लड़कियों के विवाह में दहेज देने के लिए उसने अपनी सारी संपत्ति वेनिस के चित्रकार गिल्ड को सौंप दी।
(भा.स.)