कागोशिमा ३१रू ३१फ़ उ.अ. और १३रू ३२फ़ पू.दे. पर जापान के क्यूशू द्वीप में कागोशिमा की खाड़ी पर स्थित एक सुरक्षित पत्तन है। यह क्यूशू द्वीप के दक्षिणी तट पर प्रमुख द्वार है। कागोशिमा प्रांत (Prefecture) की राजधानी है और प्राचीन काल में सत्सुमा जाति की राजधानी रहा। यह सत्सुमा बर्तनों के लिए अब भी प्रसिद्ध है। ऊनी रेयन और नाइलान कपड़ों की बुनाई का केंद्र भी यहाँ है।