काइफांग (नगर) होनान प्रांत की राजधानी है और ह्वांगहो नदी के किनारे ३४रू ४८व् उ.अ. ११४रू २९व् पू.दे. पर स्थित है। यह रेलों एवं व्यापारों का बहुत बड़ा केंद्र है। इसकी मुख्य व्यापारिक वस्तुएँ रेशम और रुई की बनी हुई चीजें, फल, पशु और नमक हैं।

यह नगर प्राचीन समय में भी राजधानी था। चारों ओर से सड़कों के आकर मिलने के कारण यह पश्चिमी राज्यों का नगरद्वार रहा है। यहाँ पर अधिक संख्या मुसलमानों की है। यहूदियों की बस्तियों के भग्नाविशेष यहाँ आज भी मिलते हैं। पास के प्रदेश में गेहूँ, ज्वार, बाजरा एवं कपास की खेती होती है तथा घोड़े, खच्चर, सूअर और भेड़ पाले जाते हैं। यह नगर ह्वांगहो नदी की बाढ़ से ग्रसित है। (वि.रा.सिं.)