कांसेपीसियो चिली देश के दक्षिणी भाग के मध्य में स्थित इसी नाम के प्रांत का मुख्य नगर है, जो ३६रू ४८व् द.अ.और ७३रू ५व् प.दे. पर स्थित है। यह बियो बियो (एत्दृ एत्दृ) नदी के दाहिने तट पर मुहाने से सात मील ऊपर और सेंटियागो नगर से दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम रेल मार्ग द्वारा ३५५ मील की दूरी पर स्थित है। चिली देश के नगरों में महत्व की दृष्टि से इस नगर का तृतीय स्थान है। कुल जनसंख्या १,७८,००० (१९६६) है। यह नगर संपन्न कृषिप्रदेश के मध्य में स्थित व्यापारिक केंद्र है और व्यापार का अधिकांश यहाँ से रेलमार्ग द्वारा आठ मील की दूरी पर कांसेपीसियो की खाड़ी पर स्थित टालक्वानों (ज.सं. १,३९,०००) बंदरगाह से होकर गुजरता है। वाणिज्य की अधिकांश सामग्री कृषि संबंधी है। इस नगर के समीपवर्ती क्षेत्रों में मुख्यत: गेहूँ, आटा, मदिरा, ऊन, गाय-बैल, मांस, चमड़ा, कोयला और लकड़ी इत्यादि वस्तुएँ प्राप्त होती हैं। औद्योगिक व्यवसायों में आटा पीसना, लकड़ी चीरना, मेज कुर्सी, कपड़ा, चमकदार सामान, धातु की वस्तुएँ, रासायनिक पदार्थ, गाड़ियों के डब्बे और मादिड़े बनाना है।
कांसेपीसियो नगर समतल मैदानी प्रदेश में सुमद्रतल से थोड़ी ही ऊँचाई पर स्थित है। सड़कें चौंड़ी हैं और समान क्रम से फैली हैं। यहाँ एक विश्वविद्यालय भी है। इस नगर की स्थापना पैड्रो डी वालडीविया ने १५५० ई. में की थी। पहले यह टालक्वानो की खाड़ी पर स्थित था, जहाँ अब पेंको (घ्ड्ढदड़दृ) नगर स्थित है।
कांसेपीसियों नगर १५७०, १७३० और १७५१ ई. में भूकंपों में नष्ट हो गया। फलस्वरूप १७५५ ई. में इसकी स्थापना पुराने स्थल से सात मील हटकर वर्तमान रूप में हुई। १९३९ ई. के भूकंप से वर्तमान नगर को विशेष क्षति पहुँची थी। (रा.ना.मा.)