कस्ट्रमा सोवियत संघ में स्थित उत्तरी यूरोपीय रूस के कस्ट्रमा प्रांत का मुख्य नगर है जो ५७रू ४५फ़ उ.अ. और ४०रू ५८फ़ पू. पर वॉल्गा नदी के बाएँ किनारे, वॉल्गा और उसकी सहायक कस्ट्रमा नदी के संगम पर स्थित है। यहाँ गिरजाघरों की संख्या ३८ से भी अधिक है। इस नगर का दुर्ग प्राचीन काल में युद्ध के समय बहुधा मॉस्को के राजकुमारों का आश्रयस्थल रहा है। एक भव्य गिरजाघर, जो १२३९ ई. में निर्मित और १७७३ ई. में पुन: निर्मित हुआ, प्राचीन रूसी शिल्पकला का महत्वूपर्ण स्मारक है। प्राचीन काल में कई बार यह नगर सैनिक आक्रमणों द्वारा ध्वस्त हुआ। १६वीं शताब्दी से ही यह नगर लिनेन कपड़े के लिए विख्यात है। मुख्य उद्योगों में लकड़ी चीरना, आटा पीसना, सूती और लिनेन कपड़ा बनाना, चमड़े का सामान, तंबाकू और लकड़ी का सामान बनाना हैं। (कृ.प्र.सिं.)