कसाई अफ्रीका की प्रसिद्ध नदी कांगो की एक सहायक नदी है, जो कांगो के बाएँ किनारे पर स्थित स्टैनलीपूल से कुछ मील उत्तर मिलती है। इसके सगम को क्वा मुहाना कहते हैं (स्थिति ३रू १०फ़ उ.अ. तथा १६रू १६फ़ पू.दे.)। कसाई की भी अनेक उपशाखाएँ हैं जिनमें क्वांगो तथा संकुरु विशेष उल्लेखनीय हैं। कसाई नदी प्रणाली की लगभग सब नदियाँ ऐंगोला प्रदेश की पहाड़ियों से निकलती हैं तथा उत्तर या उत्तर-पश्चिम की ओर बहती हैं। ये पहाड़ियाँ आद्य कल्प पुंजक (आर्कियन मैसिफ़) की चट्टानों से बनी हैं। फलस्वरूप इन नदियों पर अनेक सुंदर जलप्रताप बन गए हैं। कसाई नदी की पूरी लंबाई लगभग १,२०० मील है जिसमें लगभग १०० मील ही नौपरिवहन के उपयुक्त है। (ब.प्र.रा.)