कल्लिदाह कुरिच्चि तमिलनाडु राज्य में तिरुनेलवेली जिले के अंबासमुद्रस ताल्लुक का एक नगर है जो ८रू ४१व् उ.अ. और ७७रू २७व् पू.दे. पर ताम्रपर्णी नदीतट पर स्थित है। यहाँ का सूती वस्त्रोद्योग महत्वपूर्ण है। समीपवर्ती क्षेत्र कृषि की दृष्टि से महत्वपूर्ण है और यह नगर खाद्यान्न के संग्रह और वितरण का मुख्य केंद्र बन गया है। (कृ.प्र.सिं.)