कलोल १. गुजरात राज्य के महेसाणा जिले के दक्षिण भाग में स्थित एक ताल्लुका है जो क्षेत्रफल में २६७ वर्ग मील है। इस ताल्लुके का मुख्य नगर कलोल है जो २३रू १५व् उ.अ. और ७२रू ३२व् पू.दे. पर पश्चिम रेल मार्ग की दिल्ली-अहमदाबाद-शाखा के अहमदाबाद-महेसाणा-खंड पर, अहमदाबाद नगर से १५ मील उत्तर स्थित है। यह नगर खाद्यान्न के व्यापार का महत्वपूर्ण केंद्र है।

२.गुजरात राज्य के पंचमहाल जिले के दक्षिण-पश्चिम भाग में स्थित एक ताल्लुका है जो क्षेत्रफल में ४१४ वर्ग मील है। इस ताल्लुके का मुख्य नगर कलोल है जो २२रू २५व् उ.अ. और ७३रू ३०व् पू.दे. पर पश्चिम रेल मार्ग की दिल्ली-बंबई-शाखा के बड़ौदा-गोध्रा-खंड पर बड़ोदरा नगर से लगभग ३८ मील उत्तर-पूर्व स्थित है। (सु.प्र.सिं.)