कलीनिनग्राद सोवियत संघ में स्थित कलीनिनग्राद प्रेदश का मुख्य नगर है। यह ५४रू ४४व् उ.अ. और २०रू ३१व् पू.दे. पर बाल्टिक सागरतट पर स्थित है। इसका प्राचीन नाम कोनिग्ज़बर्ग है। यह नगर प्रेगल नदी पर इसके मुहाने से ४।। मील दूर स्थित है। १९०१ ई. में यहाँ एक नहर के निर्माण से अब बड़े स्टीमर भी बाल्टिक सागर से आ जा सकते हैं। यह महत्वपूर्ण औद्योगिक नगर है। यहाँ की निर्मित वस्तुओं में लोहे एवं इस्पात के सामान, तागा, ऊनी कपड़े और रासायनिक पदार्थ उल्लेखनीय हैं। नगर की स्थापना १२५५ ई. में हुई थी। इसका वर्तमान नाम मिखाइल ईवानोविच कलीनिन के सम्मानार्थ रखा गया था। विश्वविख्यात दार्शनिक कांट का जन्म इसी नगर में १७२४ ई. में हुआ था। इसकी कुल जनंसख्या ३,०६,००० (१९७१ई.) थी। (सु.प्र.सिं.)