कलीनिन सोवियत संघ में स्थित कलीनिन प्रदेश का मुख्य नगर है और वॉल्गा नदीतट पर मॉस्को नगर से ९६ मील उत्तर-पश्चिम ५६रू ५०व् उ.अ. और ३५रू ३०व् पू.दे.पर स्थित है। इसका प्राचीन नाम त्विवर है। यह महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है और यहाँ की निर्मित वस्तुओं में लोहे एवं इस्पात के सामान, सूती कपड़ा और चमड़े का सामान उल्लेखनीय है। कलीनिन नगर की जनसंख्या ३,४५,५०० थी (१९७० ई.)। पहले यह प्रदेश एक स्वतंत्र राज्य था, परंतु १९४० ई. में मॉस्को प्रदेश के साथ मिला दिया गया। इसका वर्तमान नाम मिखाइल ईवानोविच कलीनिन के सम्मान हेतु रखा गया है। (सु.प्र.सिं.)