करीमनगर आंध्र प्रदेश का एक नगर है। यहाँ से करीमनगर जिले तथा ताल्लुके का प्रबंध होता है। नगर मनेरी नदी पर स्थित है (स्थिति १८रू २६फ़ उ.अ. तथा ७९रू ८फ़ पू.दे.)। इस नगर में जिले की कचहरियाँ, अस्पताल, स्थानीय शासन संबंधी कार्यालय, कई पाठशालाएँ एवं विद्यालय स्थापित हैं।

करीमनगर जिला अधिकतर पहाड़ी है। इसका धरातल प्राचीन युग की चट्टानों, आद्यकल्पीय पट्टिताश्म (आर्कियन नाइस) तथा गोंडवान आदि से बना है। जिले के अधिकतर भागों में नाइस चट्टानें मिलती हैं।

यहाँ की जलवायु गरम और तर है। अधिकतम ताप १००रू से ११०रू फा. तक तथा न्यूनतम (दिसंबर) ६०रू फा. होता है। वार्षिक वर्षा का औसत ३३फ़फ़ है। जिले की जनंसख्या १९७१ में, १९,५६,३७३ थी।

जिले का बहुत बड़ा भाग जंगल से ढका है जिसमें हिरन से लेकर शेर तक अनेक जंगली जानवर रहते हैं। (उ.सिं.)