कनेक्टिकट १. नदी, जो उत्तरी कनेक्टिकट झील से निकलकर बरमांट राज्य एवं न्यू हैंपशायर राज्य की सीमारेखा बनाती हुई मैसाचुसेट्स एवं कनेक्टिकट राज्यों में बहती हुई लांग आइलैंड साउंड में गिरती है। इसकी लंबाई ३४५ मील तथा इसका बहाव क्षेत्र ११,०८५ वर्ग मील में है। इसकी घाटी बड़ा उत्पादक क्षेत्र है। इस नदी पर अनेक बाँध, जलविद्युत् पैदा करने के लिए, बनाए गए हैं।
राज्य,संयुक्त, अमरीका, का एक प्रांत है जिसकी स्थिति ४०रू ५४व् उ.अ. से ४२रू ३व् उ.अ. एवं ७१रू ४७व् प.दे. से ७३रू ४३व् प.दे. तक है। इसका क्षेत्रफल ५,००० वर्गमील थी।
इसके मध्य में कनेक्टिकट नदी बहती है। इस प्रदेश की ढाल उत्तर से दक्षिण की ओर करीब २० फुट प्रति मील है तथा इसका समुद्रतट करीब १०० मील लंबा है जिसमें अनेक अच्छे बंदरगाह हैं। यहाँ की जलवायु समशीतोष्ण है। इस राज्य के लगभग आठ प्रतिशत लोग नगरों में रहते हैं। तंबाकू यहाँ की प्रमुख खेती है। दुग्धोत्पादन, मुर्गी पालन, मछली मारना यहाँ के प्रमुख व्यवसाय हैं। (रा.वृ.सिं.)