औस्बर्न (औज्ब़र्न), हेनरी फ़ेयरफ़ील्ड प्रसिद्ध पुराजीव वैज्ञानिक हेनरी औस्बर्न का जन्म ८ अगस्त, १८५७ ई. को फ़ेयरफ़ील्ड (कनेक्टिकट, संयुक्त राज्य, अमरीका) में हुआ। इनकी शिक्षा प्रिंस्टन विश्वविद्यालय में हुई। १८८३ में ये इसी विश्वविद्यालय में जीव विज्ञान के प्रोफेसर हो गए। १८९१ में ये कोलंबिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर होकर चले आए। इनका अमरीकन म्यूज़ियम ऑव नैचुरल हिस्ट्री, न्यूयार्क ज़ूलॉजिकल सोसाइटी, कार्नेगी इंस्टिटयूशन तथा संयुक्त राष्ट्र भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग से निकट संबंध था१ १९०८ में ये अमरीकन म्यूज़ियम ऑव नैचुरल हिस्ट्री के अध्यक्ष चुने गए। ये बहुत सी विदेशी वैज्ञानिक संस्थाओं के सदस्य भी थे।

इनका मुख्य अनुसंधान पृष्ठवंशी पुराजीवों (Vertebrate Fossils) पर था। इनके वैज्ञानिक निबंधों की संख्या लगभग ७५० है। इनके कुछ प्रमुख प्रकाशन निम्नांकित हैं :

  1. फ्रॉम ग्रीक टु डार्विन (१८९४)
  2. एवोल्यूशन ऑव मैमेलियन मोलर टूथ (१९०७)
  3. दि एज ऑव मैमल्स (१९१०)
  4. हक्सली ऐंड एजुकेशन (१९१०)
  5. ओरिजिन ऐंड एवोल्यूशन ऑव लाइफ़ (१९१७)
  6. क्रिएटिव एजुकेशन (१९२२)।

६नवंबर, १९३५ को उनकी मृत्यु हो गई। (म.ना.मे.)