औस्कालूसा संयुक्त राज्य, अमरीका, के आइओवा राज्य में एक नगर है। इस नगर से मिनियापोलिस, सेंट लूई तथा रॉक आइलैंड रेलमार्गो द्वारा मिले हुए हैं। यह नगर कृषि तथा कोयले की खानोंवाले क्षेत्र में बसा है। इस नगर में अनेक कारखाने हैं। प्रसिद्ध विलियम पेन कालेज इस नगर के उत्तर में स्थित है। यह १८४३ ई. में बसाया गया था। (वि.चं.मि.)