आैंटेरियो १. कैनाडा का एक राज्य है। यह पूर्व में क्विबेक, दक्षिण में न्यूयार्क, ओहायो, मिशिगन तथा मिनिसोटा राज्यों से, पश्चिम में मैनिटोबा राज्य तथा उत्तर में हड्सन और जेम्स की खाड़ियों से घिरा हुआ है। यह पूर्व से पश्चिम १,००० मील तथा उत्तर दक्षिण लगभग १,०५० मील के अंतर्गत फैला हुआ है। इसका क्षेत्रफल लगभग ४,१२,५८० वर्ग मील है। यह कैनाडा के सभी राज्यों से घना बसा हुआ है। इसकी अधिकांश जनसंख्या १/१०वें भाग में बसी हुई है।
इस राज्य में अनेक झीलें तथा नदियाँ फैली हुई हैं। इनमें से सबसे मुख्य सेंट लारेंस नदी तथा ग्रेट लेक्स हैं। निपिगॉन झील (५० मील चौड़ी तथा ७० मील लंबी) से सेंट लारेंस नदी निकलती है। जितनी नदियाँ सुपीरियर झील में गिरती हैं वे अधिकतर प्रपात बनाती हैं। इस कारण इनसे उत्पन्न जलविद्युत् का औद्योगिक केंद्रों में उपयोग होता है।
इस राज्य की जलवायु पर अक्षांशों तथा ग्रेट लेक्स का प्रभाव पड़ता है। लेक सुपीरियर के उत्तरी किनारे पर शीतकाल में अधिक ठंडक पड़ती है और यहाँ का तापक्रम कभी-कभी ५०रू फा. तक पहुँच जाता है। साथ-साथ गर्मी की ऋतु सुहावनी होती है क्योंकि इस समय दिन गरम तथा रातें ठंडी होती हैं। उत्तरी भाग के क्रोक्रेन नगर में तापक्रम का अंतर जनवरी में ०रू फा. से लेकर गर्मियों में ६८रू फा. तक हो जाता है।
यहाँ की जनसंख्या के आँकड़े निम्नांकित हैं :
१९११ १९२१ १९३१
राज्य की जनसंख्या २५,२७,३०० २९,३३,६०० ३४,३१,६००
१९४१ १९५१ १९७०
राज्य की जनसंख्या ३७,८७,६०० ४५,९७,५०० ७६,३७,०००
औद्योगिक क्षेत्र में यह राज्य कैनाडा के अन्य राज्यों से बढ़ा हुआ है। १९४० ई. तक यहाँ के औद्योगिक धंधों का अनुपात कैनाडा के सब राज्यों से अधिक था। इस आर्थिक विकास के कई कारण हैं। इनमें से सबसे मुख्य यहाँ की उपजाऊ भूमि है। साथ-साथ यहाँ के घने वन तथा अनेक खनिज पदार्थ भी हैं। जलविद्युत् अधिक तथा सस्ती है और ग्रेट लेक्स तथा सेंट लारेंस में मोटर गाड़ियाँ, कृषियंत्रों का निर्माण, विद्युद्यंत्र, कागज तथारबर के सामान, चमड़ा, मक्खन, लोहे तथा इस्पात का निर्माण और लकड़ी के सामान उल्लेखनीय हैं।
आैंटेरियो का लगभग ६० प्रतिशत क्षेत्र वनों से ढका हुआ है। यहाँ के वन र्चौड़ी पत्तीवाले पेड़ों से भरे हुए हैं। वाणिज्य की दृष्टि से यहाँ पर अनेक प्रकार की लकड़ियाँ मिलती हैं। सफेद चीड़ (पाइन) की सबसे अधिक खपत है। इसके साथ-साथ सनोवर (स्प्रूस), पाताल सरल (जैक पाइन), भोज वृक्ष (बर्च), विषगर्जर (हेमलाक), धूपियास वृक्ष (बैलसम) इत्यादि भी महत्वपूर्ण हैं। (वि.चं.मि.)
२. नगर संयुक्त राज्य अमरीका, के कैलिफ़ोर्निया राज्य के सैन वर्नार्डिनो प्रदेश में लास ऐंजेलेस नामक नगर से ३७ मील दक्षिण में सेन ऐंटोनियो पर्वत की ढाल पर बसा हुआ है। नगर के मध्य भाग में प्रसिद्ध यूक्लिड ऐवेन्यू बना है। यह ७ मील लंबा तथा २०० फीट चौड़ा है। यहाँ पर एक अंतर्राष्ट्रीय बड़ा हवाई अड्डा है। यहाँ के उद्योग धंधों में विद्युत् के तार, कपड़ा, प्लास्टिक तथा हाथ के बने सामान बनाना मुख्य हैं। यह नगर १८८२ ई. में बसाया गया था। (वि.चं.मि.)