ओहायो १. मिसिसिपि की पूर्वी सहायक नदियों में से सबसे महत्वूपर्ण नदी है। यह अलेघनी तथा मोनोंगाहीला नदियों के संगम से पिट्सबर्ग के पास बनी है। इसकी लंबाई ९६७ मील है तथा जल-प्रवाह-क्षेत्र २,१०,००० वर्ग मील है। औसत जलप्रवाह १,५८,००० घन फुट प्रति सेंकट है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण जलप्रपात लूइविल के पास है। जल-प्रवाह-क्षेत्र की औसत वार्षिक वर्षा ४३फ़फ़ है। दक्षिण में नदी में बहुधा बाढ़ आ जाती है। नौतरण किया जाता है। १८२५ ई. से पूर्व, जब ईरी नहर निर्मित नहीं थी, ओहायो नदी आवागमन तथा व्यापार का प्रमुख मार्ग थी। इस नदी का पता सन् १६७० ई. में रॉबर्ट कावोल्ये स्यर-डि-ला-साल, ने लगाया था। (श्री.ना.मे.)

२. संयुक्त राज्य अमरीका, तथा उत्तरी मध्यवर्ती राज्य है जो लगभग ३८रू २५फ़ उ.अ. से ४१रू ५८फ़ उ.अ. तक तथा ८०रू ३१फ़ प.दे. से ८४रू ४९फ़ प.दे. तक फैला हुआ। यह लगभग वर्गाकार है और २२० मील लंबा तथा २१० मील चौड़ा है। कुल क्षेत्रफल ४१,२२२ वर्ग मील है जिसमें से २२२ वर्ग मील जलमग्न है। इसके पश्चिम में प्रेयरीज़ मैदान तथा पूर्व में अलेघनी पठार है। नदियों के कटाव से यहाँ अगणित पहाडियाँ तथा घाटियाँ बन गई हैं। गतिशील हिमराशियों ने इन घाटियों तथा अन्य ऊबड़-खाबड़ भूमि को मिट्टी से भर दिया है। अत: उत्तर-पश्चिम में बड़े-बड़े समतल क्षेत्र बन गए हैं। राज्य की समुद्रतल से औसत ऊँचाई ८५० फुट है पर कहीं-कहीं १,५५० फुट और ४२५ फुट की ऊँचाइयाँ भी मिलती हैं। प्रमुख जलविभाजक के उत्तर की नदियाँ ईरी झील में तथा दक्षिण की ओहायो नदी में गिरती हैं। ब्लैक, वरमीलियन तथा ह्यूरन नदियाँ उन दलदली भागों से निकलती हैं जो जलविभाजक पर स्थित हैं। ओहायो नदी दक्षिणी सीमा पर ४३६ मील तक एक सँकरी घाटी से होकर बहती है। ईरी झील उत्तर में लगभग २३० मील तक राज्य की सीमा बनाती है। यहाँ पाई जानेवाली प्राकृतिक वनस्पतियाँ तथा जीवजंतु समशीतोष्ण कटिबंधीय हैं। वार्षिक तापमान ५१रू फा. है। वार्षिक वर्षा ३९फ़फ़ है। पूर्वी मध्यवर्ती भाग में चूनेवाली मिट्टी, घाटियों में कछारी मिट्टी तथा अन्यत्र हिमानी मिट्टी पाई जाती है। यहाँ की ७५.३ऽ जनसंख्या नागरिक तथा शेष ग्रामीण है। फसलों में मक्का, गेहूँ, सोयाबीन, आलू, तंबाकू, राई और जौ की फसलें तथा फलों में सेब, अंगूर और अखरोट प्रमुख हैं। पशुओं तथा मुर्गों द्वारा किसान फसलों से दूना धन कमा लेते हैं। कच्चा लोह, कोयला, तेल, चूना तथा नमक यहाँ पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं और लोहे, इस्पात, रबर, रासायनिक पदार्थ, शीशा, तेल, कागज, लकड़ी तथा चमड़ा तैयार करने के कारखाने हैं। इस राज्य के प्रमुख औद्योगिक नगर क्लीवलैंड, एक्रन, सिंसिनाटी, टोलेडो, यंग्सटाउन, डेटन, कोलंबस (राजधानी), स्प्रिंगफ़ील्ड तथ कैंटन हैं और रेल तथा सड़कों के होते हुए भी जलमार्ग महत्वपूर्ण हैं। (श्री.ना.मे.)