ओव्येदो १. स्पेन के उत्तर-पश्चिम में अपने नाम के प्रांत की राजधानी है, जो नालोन नदी से १० किलोमीटर पूर्व की ओर और बिस्के की खाड़ी के तट से ३५ किलोमीटर दूर स्थित है। यह लंबी चौड़ी घाटी के दक्षिणी सिरे पर पहाड़ी के ऊपर बसा है। इसकी स्थिति ४३रू २०फ़ उ.अ. तथा ५०रू ५३फ़ प.दे. पर है। इसका ऐतिहासिक नाम ओवीटम था जो किसी समय लेआँ के राजाओं की राजधानी था।
यह नगर लेआँ द्वारा होकर मैड्रिड सेंटैंज़र, हिहॉन तथा ओविलेस से रेलमार्ग द्वारा मिला है। ओव्येदो के पास ही कोयले और लोहे की बड़ी खानें हैं। स्पेन का सबसे अधिक कोयला यहीं निकाला जाता है। इस नगर में कई कारखाने स्थापित हैं, जिनमें मुख्य लोहा और फौलाद, हथियार, सूती और ऊनी कपड़े, चमड़ा तथा दियासलाई तैयार करने के हैं। यह निकटवर्ती क्षेत्र का भौगोलिक केंद्र है तथा यहाँ एक विश्वविद्यालय भी है।
२. ओव्येदो नाम का दूसरा नगर संयुक्त राज्य, अमरीका, में फ़्लोरिडा स्टेट के वालूसिया प्रदेश के दक्षिणी भाग में बसा है। इसकी स्थिति २८रू ४०फ़ उ.अ. तथा ८१रू १२फ़ प.दे. पर है। यह रेल द्वारा सैनफ़ोर्ड, और ओरलैंडों से मिला है। ऐटलांटिक तट रेलवे मार्ग यहाँ से होकर जाता है। (ल.कि.सिं.चौ.)