ओरीनिको दक्षिणी अमरीका के उत्तरी भाग की एक बड़ी नदी है। इस नदी के क्षेत्र में कोलंबिया देश के पूर्वी मैदान का लगभग आधा भाग, समस्त वेनेज़ुइला तथा ऐंडीज़ पर्वत प्रदेश का भाग सम्मिलित है। यह नदी सियरा पोरिमा पर्वत से निकलती है जो वेनेज़ुइला-ब्राज़ील की सीमा पर स्थित है। इसकी लंबाई लगभग १,७०० मील है। नदी के ऊपरी भाग में अनेक छोटे-बड़े प्रपात हैं जो नदी के बहाव में बाधा डालते हैं। अपूरे के मुहाने में ओरीनिको नदी गर्मी के मौसम में दो मील और वर्षा ऋतु में लगभग सात मील चौड़ी हो जाती है। स्यूदाद वोलीबार नगर के निकट इसकी चौड़ाई केवल ८०० फुट है। समुद्रतट से ७०० मील भीतर तक बड़े जहाज चले जाते हैं। कैरी्व्रादन प्रपात के निकट ऊँचे तथा नीचे जल में लगभग ३२ फुट का अंतर मिलता है, परंतु सिउदाल बोलिवर के निकट ऐंगॉस्टुरा में लगभग ५० फुट ऊँचाई का अंतर है।

इस नदी के डेल्टा का क्षेत्रफल लगभग ७०० वर्ग मील है जो द्वीपों तथा दलदल से भरा हुआ है। इसमें घनी वनस्पति भी पाई जाती है। (वि.चं.मि.)