ओम्स्क साइबेरियन रूस में ईर्तिश नदी के दाहिने तट पर ५५रू उ.अ. तथा ७३रू ३८व् पू.दे. पर स्थित नगर है। यहाँ पर ईतिश और ओम नदियों का संगम होता है। शरद् का औसत ताप ५रू फा. तथा ग्रीष्म का ६८रू फा. है। औसत वार्षिक वर्षा १२.४व्व् है। शीतकाल में हिमवर्षा से नगर जम जाता है। यह ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग का एक प्रमुख स्टेशन है जहाँ से रेल की एक शाखा सिवर्डलोवस्क तक जाती है। जलमार्गो द्वारा यह उत्तर में ओब नदी से तथा दक्षिण में अल्टाई नगर तथा ज़ैसन झील से मिला हुआ है। मध्य एशिया और कज़ाकिस्तान से कारवाँ के मार्ग भी यहाँ को आते हैं। १९७० ई. में यहाँ की जनसंख्या ८,२१,००० थी। नगर के प्रमुख उद्योग धंधे कृषि संबंधी तथा अन्य मशीनों का बनाना, कपड़ा बुनना तथा शराब तैयार करना है। यहाँ मांस, मक्खन तथा खालें तैयार की जाती हैं। वर्तमान समय में यह सैनिक अड्डा है। सन् १९१७ ई. की क्रांति के पश्चात् यह साइबेरियन राजनीति का गढ़ तथा केंद्र बन गया था। यह वृक्षरहित ठंडी घास की शोषस्थली (स्टेप्स) में स्थित है और समुद्रतल से इसकी ऊँचाई २८५ फुट है। (श्री.ना.मे.)