ओडेसा १. रूस के उक्रेन राज्य में ४६रू २५व् उ.अ. तथा २३रू ४४व् पू.दे. पर स्थित बंदरगाह है। यह काला सागर के उत्तरी-पश्चिमी तट पर अर्धचंद्राकार खाड़ी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। १९७० में इसकी जनसंख्या ८,२२,००० थी। इस बंदरगाह में जलयानों के पाँच आश्रयस्थान हैं और वहाँ लंगर डालने की सब सुविधाएँ हैं। वर्ष में कुछ दिनों के लिए आश्रयस्थान तथा खाड़ी बर्फ से ढक जाती है तथा प्रति वर्ष औसतन १६ दिन के लिए नौतरण में बाधा आ जाती है। जलवायु कुछ-कुछ महाद्वीपीय है। शरद् का तापमान २३.२रू फा. ग्रीष्म का ७२.८रू फा. तथा वार्षिक वर्षा १४व्व् है। अनाज, ऊन, चौपाए, चीनी और इमारती लकड़ी का निर्यात तथा कोयला, लोहा, मशीनें, कृषियंत्र, कपास, तंबाकू तथा शिल्पनिर्मित वस्तुओं का आयात होता है। नगर १५० फुट ऊँचे पठार पर बसा हुआ है और उसकी जलवायु सुहावनी है। चारों और अनेक ऐसे स्थल हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। सड़कें चौड़ी और वृक्षों से सुसज्जित हैं। यहाँ के निवासियों में कई देशों से आए हुए लोग हैं, जैसे जर्मन, यहूदी, ग्रीक, तातार, तुर्क, रूसी इत्यादि। यहाँ अनेक उद्योग हैं तथा कई शिक्षासंस्थाएँ हैं। यहाँ का चिड़ियाघर प्रसिद्ध है।

२. इस नाम का दूसरा नगर संयुक्त राज्य अमरीका के पश्चिमी मध्य टेक्सास राज्य का एक नगर है और सैन ऐंजेलो से ११० मील उत्तर-पश्चिम में स्थित है। समुद्र से इसकी ऊँचाई २,८९० फुट है। १९६० ई. में यहाँ की जनसंख्या ८०,३३८ थी। पेट्रोलियम और पशुओं में एक उल्काविवर (ओडेसा मीटियर क्रेटर) है। यह संयुक्त राज्य, अमरीका, का दूसरा बड़ा उल्काविवर है। इसका व्यास ६०० फुट है। (श्री.ना.मे.)