ओग्लेसबाइ संयुक्त राजय, अमरीका, के इलिनॉय राज्य में शिकागो से १०० मील दक्षिण-पश्चिम में, इलिनॉय नदी पर स्थित एक नगर है। यहाँ वरमीलियन नदी अपना मुहाना बनाती है। इस नगर के ठीक सामने ला सैल नगर है। ओग्लेसबाइ रेलमार्गो का केंद्र है तथा यहाँ ५१ नंबर के राजमार्ग से पहुँचा जा सकता है। यहाँ का प्रमुख उद्योग सीमेंट बनाना तथा कोयला निकालना है। चूने के पत्थर भी यहाँ बहुत पाए जाते हैं। यह नगर सन् १८५६ ई. में बसा था। १९१३ ई से पूर्व इसका नाम 'पोर्टलैंड' था।
(श्री.ना.मे)