ओग्डेन संयुक्त राज्य, अमरीका, के युटा राज्य में ओग्डेन और वीबर नदियों के संगम पर तथा साल्ट लेक सिटी से ३५ मील उत्तर स्थित एक नगर है। इसके पीछे वॉसैच पर्वत है। जलमार्गो तथा वायुयान मार्गो का यह एक बड़ा केंद्र है। १९७० ई में यहाँ की जनसंख्या १,६९,४७८ थी। यह समुद्रतल से ४,३१० फुट की ऊँचाई पर एक जलोढ़, व्यजन (ऐल्यूविएल फ़ैन) पर है। यहाँ एक प्राचीन झील है जिसे बॉनेविल झील कहते हैं। पूर्व में ओग्डेन पर्वत की चोटी, जो ९,६८५ फुट ऊँची हैं तथा उत्तर में बेन लोमंड की चोटी, जो ९,३८५ फुट ऊँची है एकदम से ऊपर उठ जाती है तथा इनके बीच से ओग्डेन नदी एक सुंदर प्रपाती बनाती हुई बहती है। यहाँ के मुख्य उद्योग आटा पीसना, मांस तथा सब्जी डब्बों में बंद करना, सीमेंट बनाना, दूध से बनी वस्तुएँ और बुने हुए एवं तैयार कपड़े बनाना है। प्रति वर्ष पशुओं का एक मेला लगता है। यह नगर सन् १८४७ ई. में बसाया गया था और इसका पुराना नाम ब्राउंसविल (एद्धद्ध्रृदृद्मध्त्थ्थ्ड्ढ) था। (श्री.ना.मे.)