ओक्लाहोमा संयुक्त राज्य, अमरीका, का एक राज्य है जो ३३रू ३८व् उ.अ. से ३७रू उ.अ. तथा ९४रू २६व् प.दे.से १०३रू प.दे. तक फैला हुआ है। इसके उत्तर में कॉलोरैडो तथा कैंज़ास, पूर्व में मिज़ुरि तथा आरकैंज़ास, दक्षिण में टेक्सैस तथा पश्चिम में टेक्सैस और न्यू मेक्सिको राज्य हैं। कुल क्षेत्रफल ६९,९१९ वर्ग मील है, जिसमें से १,१०० वर्ग मील जलमग्न क्षेत्र है। इसे 'सूनर स्टेट' कहते हैं क्योंकि कुछ लोग शासकीय आज्ञा के पूर्व ही यहाँ आकर बस गए थे। यहाँ की भूरचना विभिन्न प्रकार की है, पश्चिम में घास के मैदान से लेकर पूर्व में घने वनों से ढके ऊँचे नीचे पर्वत हैं। औसत ऊँचाई १,३०० फुट है पर ब्लैक मेसा ४,८०० फुट ऊँचा है। पूर्वी सीमा के मध्य से ओजार्क पर्वत आरंभ होते हैं तथा प.द.प. दिशा की ओर पहाड़ियों की शृंखला के रूप में चले जाते हैं। आरबकिल पर्वत, जो दक्षिण में स्थानीय सतह से ४०० फुट ऊँचा है, एक पठार ही है। पश्चिम में विचिटॉ तथा चौटोंकुआ पर्वत हैं। उत्तर-पश्चिमी भाग ऊँचा पठार है जो रॉकी पर्वत के पूर्व विशाल मैदानों का ही भाग है।
प्रयेरीज़ में घास तथा पहाड़ी भागों पर जंगल पाए जाते हैं। उ.प. के खारी मिट्टी के चार मैदान एक विशेषता है। सामान्य जलप्रवाह उ.प. से दक्षिण-पूर्व की ओर है। आरकैंज़ास तथा रेड प्रमुख नदियाँ हैं। जलवायु महाद्वीपीय है तथा औसत ताप उ.प. में ५७रू फा. से लेकर द.पू. में ६२रू फा. तक पाया जाता है। अधिकांश मिट्टी गहरी चटक लाल, दुमट किस्म की है। नदियों की घाटियों में काली कछारी, पठारी भागों पर रेतीली तथा जलविभाजकों पर लोयस मिट्टियाँ मिलती हैं जो सभी उपजाऊ हैं। कुल जनसंख्या १९७० में २५,५९,२५३ थी तथा औसत घनत्व ३७.२ मनुष्य प्रति वर्ग मील था। यहाँ के ६२.९ऽ मनुष्य नगरनिवासी हैं। राज्य की मुख्य फसलें गेहूँ, मक्का, सोरघम, जौ, राई तथा विविध प्रकार की घासें हैं। पशु तथा मुर्गीपालन भी महत्वपूर्ण व्यवसाय है। खनिजों में तेल, गैस, कोयला, जस्ता, सीसा आदि मिलते हैं। कच्चा माल अधिक प्राप्य है। ओक्लाहोमा सिटी, टल्सा, मसकोगी, ईनिड और शौनी प्रमुख नगर हैं। रेलमार्गो की लंबाई ५,५५१ मील तथा सड़कों की लगभग १,०७,९०३ मील है।
ओक्लाहोमा नगर संयुक्त राज्य, अमरीका के इसी नाम के राज्य का सबसे बड़ा नगर तथा राजधानी है और उत्तरी कनैडियन नदी पर बसा हुआ है। रेल, वायुयान तथा सड़कों का बड़ा केंद्र है। १९७० ई में जनसंख्या ३,६६,४८१ थी। हेफ़नर तथा ओवरहोल्सर नामक दो झीलों से नगर को पानी मिलता है। यहाँ तेल, खाद्यान्नों, कपड़ों, मोटरों, मशीनों, दवाइयों और बर्तनों का थोक बाजार है। राष्ट्र के सबसे बड़े पशु बाजारों में इसकी गणना है। यह नगर १९१० ई. में बन गया था। नगर की औसत ऊँचाई १,२०० फुट है। (श्री.ना.मे.)