ओक्रिया यूगोस्लाविया के दक्षिणी सर्बिया में ओक्रिडा झील के तट पर बसा हुआ एक नगर है। यह नगर जर्मनी-इटली की सेना द्वारा सन् १९४१ ई. में अधिकृत कर लिया गया था। यहाँ रहनेवालों में बहुसंख्यक अल्बानियावासी, कुछ सर्बियावाले तथा कुछ बल्गर लोग थे। ओक्रिया झील समुद्र की सतह से २,२६० फुट की ऊँचाई पर है। इसका क्षेत्रफल १०७ वर्ग मील तथा इसकी अधिकतम गहराई ९३८ फुट है। यहाँ की प्राकृतिक छटा रमणीक है। साथ ही यह लाल मांसवाली सामन मछलियों के लिए प्रसिद्ध है। यह क्षेत्र मलेरिया ग्रस्त है। ओक्रिडा सामन मछलियों के लिए प्रसिद्ध है। यह क्षेत्र मलेरिया ग्रस्त है। ओक्रिडा प्राचीन लिकनिडास के स्थल पर बसा हुआ है, जो फ़िलिप द्वितीय (३८२-३३६ ई.पू.) द्वारा मैसिडोनिया राज्य में संमिलित कर लिया गया था, परंतु बाद में बल्गरों द्वारा सन् ८६१ ई. में नष्ट कर दिया गया। (श्या.सुं.श.)