ओंगोल नगर तमिलनाडु राज्य के गुटूर जिले में ओंगोल तहसील का मुख्य केंद्र तथा दक्षिणी रेलवे का एक स्टेशन है। (स्थिति १५रू ३१व् उ.अ. तथा ८०रू ३व् पू.दे.)। १८७६ ई. से यहाँ नगरपालिका का प्रबंध चल रहा है। नगर में बहुत सी शिक्षा संस्थाएँ हैं। यहाँ पर ईसाइयों द्वारा संचालित एक औद्योगिक विद्यालय है जिसमें ऐल्यूमिनियम के काम तथा जूते और चमड़े के सामान बनाने की शिक्षा दी जाती है। यहाँ अनाज की एक बड़ी मंडी है। यहाँ से दाल, घी तथा चमड़ा और चमड़े के सामान मद्रास तथा अन्य जगहों को भेजे जाते हैं।

(ह.ह.सिं.)