ऐशबोर्न इंग्लैंड के डर्बीशयर का एक नगर है, जो डर्बी से १३ मील उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इसका क्षेत्रफल १.७६ वर्ग मील है तथा आबादी १९६१ में ५,६५६ थी। यह दो छोटी घाटियों के बीच में बसा है और कृषि-व्यापार का अच्छा केंद्र है। संकर्षा (कॉर्सेट) बनाना यहाँ की विशेषता है। धातुओं से यहाँ बर्तन भी बनाए जाते हैं। (नृ.कु.सिं.)