ऐलेनटाउन संयुक्त राज्य अमरीका में फ़िलाडेल्फ़्याि नगर से ५० मील उत्तरोत्तर-पश्चिम में लेहाई नदी के तट पर स्थित लेहाई काउंटी का प्रशासनिक तथा पेंसिलवेनिया राज्य का एक प्रमुख औद्योगिक, व्यापारिक तथा वितरण केंद्र है। यहाँ प्रमुख वायुयान संस्थान तथा क्षेत्रीय रेलों एवं राजमार्गो का संगम है। निकटवर्ती क्षेत्र में लोहा, स्लेट और चूना-पत्थर उपलब्ध हैं, अत: यहाँ लोहा, सीमेंट, जूता, मोजा, बनियाइन, सिगार तथा अन्य उद्योगों के बहुत से कारखाने स्थापित हो गए हैं। १७६२ ई. में पेंसिलवेनिया के न्यायाधीश विलियम ऐलेन ने इसे बसाया था। यह १८६८ ई. में नगर हो गया। जनसंख्या १९७० में १,०९,५२७ थी। (का.ना.सिं.)