ऐलाबामा यह संयुक्त राज्य, अमरीका का दक्षिणी राज्य है जो ३०रू १३व् उ.अ. तथा ३५रू ०व् उ.अ. तथा ८४रू ५१व् प. दे. और ८८रू ३१व्प.दे. रेखाओं के बीच स्थित 'कपास राज्य' कहलाता है। यह उत्तर में टेनिसी, पूर्व में जार्जिया, दक्षिण में फ़्लोरिडा तथा मेक्सिको की खाड़ी और पश्चिम में मिसिसिपी से घिरा हुआ है। इसका क्षेत्रफल ५१,६०९ वर्ग मील है, जिसमें ५४९ वर्ग मील जल है।
इसके उत्तरी भाग में कंबरलैंड पठार ४०० से १,८०० फुट की ऊँचाई तक फैला हुआ है, जिसके बीच से टेनेसी की सहायक नदियाँ बहती हैं। उत्तर-पूर्व में ऊँचे ढालू पर्वत तथा पश्चिम में नदियों के किनारे की भूमि नीची है। दक्षिणी भाग में लिटिल पर्वत पूर्व-पश्चिम दिशा में ८० मील तक फैला हुआ है। देश के शेष भाग में तटीय मैदान हैं। इसकी नदियाँ पश्चिम में टांबिगी, मध्य-पश्चिमी में ऐलाबामा तथा पूर्व में चेताहुची है। यहाँ की जलवायु शीतोष्ण है। वार्षिक औसत तापक्रम जाड़े में ४६रू फा. तथा गर्मी में ७९रू फा. रहता है। वर्षा सब स्थानों पर बराबर तथा वर्ष भर में लगभग ५० इंच होती है। यहाँ पर चार प्रकार की मिट्टी पाई जाती है। समद्री तट की मिट्टी रेतीली तथा कम उपजाऊ है। इसके उत्तर में प्रेयरीज़ की मिट्टी काली है, जिसमें केवल कपास बोया जाता है। ब्लैक प्रेयरीज़ तथा टेनेसी बेसिन के बीच विभिन्न उर्वरा शक्तिशाली मिट्टी मिलती है। इसके उत्तर में लाल तथा गहरी चिकनी मिट्टी पाई जाती है।
ऐलाबामा कृषिप्रधान देश है। यहाँ की मुख्य उपज कपास, ज्वार, गेहूँ, आलू, मटर, गन्ना तथा जई है। खनिज पदार्थो में लोहा, कोयला, सोना, चाँदी, सीसा, ताँबा, टिन तथा बाक्साइट मिलते हैं। लोहा तथा इस्पात एवं सूती वस्त्र के उद्योग काफी प्रगति पर हैं। यहाँ पर लकड़ी के सामान तथा जहाज भी बनते हैं। आवागमन के साधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। ऐलाबामा नदी में ४०० मील तक जहाज चलाए जा सकते हैं। १९६८ में रेलमार्ग की पूरी लंबाई ४,५७७ मील तथा सड़कों की पूरी लंबाई १९७० में १,०५,९८० मील थी। १९७० में राज्य में कुल ११६ हवाई अड्डे थे। यहाँ की जनसंख्या (१९७०) ३४,४४,१६५ है। यहाँ के मुख्य नगर (जनसंख्या १९७० के जनगणनानुसार) बरमिंघम ३,०६,९१०, मोबिले २,५७,८१६, मांटगोमरी (राजधानी) १,३८,९८५ तथा गैड्सडेन, ६७,६९८ हैं। (न.ला.)