ऐमरी, लियोपोल्ड चार्ल्स मारिस स्टेनेट ब्रिटिश राजनीतिज्ञ जिसका जन्म १८७३ ई. में भारत के उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। युवावस्था में उसने लंदन टाइम्स नामक प्रसिद्ध समाचारपत्र में काम किया और दक्षिण अफ्रीका के युद्धकाल में उस पत्र का वह प्रधान संपादक था। १९११ ई. में वह बर्मिघम से पार्लियामेंट का मेंबर चुना गया। १९१९ में वह उपनिवेशों का उपसचिव हो गया और दो साल बाद नौसेना का संसदीय और अर्थसचिव। १९४० और ४५ के बीच ऐमरी भारत और बर्मा का राज्यसचिव भी था। (ओं.ना.उ.)