ऐडेम, ब्रेमेन का (मृत्यु, लगभग १०७६) इतिहासकार और भूगोलवेत्ता। जन्म जनविश्वास के अनुसार १०४५ के लगभग। १०६९ में वह ब्रेमेन का अध्यक्ष नियुक्त हुआ और केथेड्रल स्कूल का अध्यापक भी। १०७२ में ब्रेमेन का आर्चबिशप हुआ। वहीं उसने अपनी 'हिस्तोरिया हम्माबुगेंन्सिस एक्लेसिया' लिखी। यह ग्रंथ जर्मन, बाल्टिक और स्कैंडीनेविया के उपनिवेशों के संबंध में सार्वाधिक प्रामाणिक है। (स.च.)