ऐडिरौनडैक पर्वसमूह (ऊँचाई १,००० फुट से ५,००० फुट तक), उत्तरी-पूर्वी न्यूयार्क (संयुक्त राज्य, अमरीका) के क्लिंटन, एसेक्स, फ्ऱैकलिन तथा हैमिल्टन प्रादेशिक भागों में फैला हुआ है। इसका सबसे ऊँचा शिखर माउंट मार्की है (५,३४४ फुट)। यह पर्वतसमूह हडसन तथा सेंट लारेंस नदियों के बीच जलविभाजक का काम करता है। इन पर्वतों पर अनेक क्षय चिकित्सालय हैं तथा यहाँ मछली फँसाने और शिकार खेलने के भी अति सुंदर स्थान हैं। इस प्रदेश का अतिरंदक पार्क ३०,००,००० एकड़ से भी अधिक क्षेत्रफल का है। यहाँ के पर्वत, वन, सरिता तथा झीलें सभी, नगर के वातावरण के थके जनसमूह के लिए आकर्षण के केंद्र हैं। (न.ला.)