एल्गिन संयुक्त राज्य अमरीका के इलिनॉय राज्य में फॉक्स नदी के किनारे शिकागों से उत्तर-पश्चिम दिशा में एक नगर है। यह एक रेलवे जंकशन है तथा बड़े दुग्धोत्पादक क्षेत्र में बसा है। यहाँ मक्खन और पनीर तैयार किए जाते हैं। जलविद्युत् का बाहुल्य है। इसलिए यहाँ घड़ियाँ और उनके डिब्बे, जमाया दूध, मक्खन की टिकिया और मांस की कई चीजें बनाई जाती हैं। सन् १९४० ई. में निर्मित वस्तुओं का कुल मूल्य २,५४,४६,३९८ डॉलर था। यहाँ की एल्गिन नैशनल वॉच कंपनी में ४,००० से अधिक व्यक्ति काम करते हैं। यहाँ पत्र पत्रिकाओं और पुस्तकों का प्रकाशन कार्य भी खूब होता है। यह बस्ती सन् १८३५ ई. में बसी थी और सन् १८५४ ई. में इसे नगर की संज्ञा मिली। १९६० ई. में इसकी जनसंख्या ४९,४४७ थी।

(श्या.सुं.श.)