एलुरू (स्थिति १६रू ४३फ़ उ.अ., ८१रू ७फ़ पू.दे.) आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में स्थित एक बड़ा नगर है। जिले के सभी मुख्य कार्यालय यहीं पर हैं। नगर एतिहासिक महत्व का है। १४७० ई. में मुसलमानों ने यहाँ अपना अधिकार जमाया; किंतु १५१५ ई. में विजयनगर के राजा कृष्णदेव ने इसपर पुन: अधिकार कर लिया। अंग्रेजों ने कुछ समय के लिए यहाँ छावनी भी बनाई थी।
एलुरू मैदानी क्षेत्र में स्थित है तथा अपने क्षेत्र का एकमात्र बाजार है। नगर में चावल की मिलें बहुत सी हैं। यहाँ चमड़े का कारोबार भी होता है। दरी तथा कालीन बनाने का यहाँ का व्यवसाय प्रसिद्ध है। १९०१ ई. में यहाँ की जनसंख्या ३३,५२१ थी जो १९५१ में बढ़कर ८७,२१३ हो गई थी।१९६१ ई. में यहाँ की जनसंख्या १,०८,३२१ थी। (ह.ह.सिं.)