एल ओबेद (अल ओबेद) सूडान के कोर्दोफान प्रांत का मुख्य नगर है। यह खार्तूम से २३० मी. दक्षिण-पश्चिम, १३रू१६व् उ. अ. तथा २९रू ४८व् पू. दे. पर समुद्र की सतह से १,८६५ फु. की ऊँचाई पर तथा प्रांत के मध्य में सूडान रेलवे के अंतिम छोर पर स्थित है। यहाँ की अनुमानित जनसंख्या सन् १९६४ ई. में ६०,००० थी। यह नगर व्यापारिक केंद्र भी है तथा यहाँ के व्यापार की मुख्य वस्तुएँ गोंद, पशु और भेड़ें हैं। यहाँ का अधिकांश व्यापार दारफुर से होता है।

सन् १८२१ ई. में कोर्दोफान की विजय के बाद यह नगर मिस्रवालों का सैनिक केंद्र हो गया था, परंतु सन् १८८२ ई. में विद्रोही मोहम्मद अहमद द्वारा अधिकृत कर लिया गया। महदिया के समय में यह नगर नष्ट भ्रष्ट तथा वीरान कर दिया गया था, परंतु सन् १८९९ ई. में पुन: नया नगर बसाया गया। (श्या.सुं.श.)