एगर मध्य यूरोप में स्थित दो नगरों का नाम है। (१) इनमें से एक तो उत्तर-मध्य हंगरी में है। यह एरलौ के नाम से भी प्रसिद्ध है। बुडापेस्ट से ९० मील उत्तर-पूर्व, तिसौ की सहायक एगर नदी के किनारे, अ. ४७रू५४व् उ. तथा दे. २०रू २३व् पू. पर यह नगर स्थित है। अंगूरों से प्रसिद्ध लाल मदिरा यहाँ बनाई जाती है। आसपास के प्रदेश में यहाँ अंगूर बोए जाते हैं। नगर की उत्पादित वस्तुओं में ऊनी वस्त्र, लिनेन, पाट और सूत मिश्रित कपड़ा, तंबाकू, चमड़े की वस्तुएँ, साबुन तथा मोमबत्तियाँ हैं। नगर की आबादी सन् १९७० ई. में ४५,००० थीं सन् १५६९ ई. से लेकर १६८७ ई. तक एगर तुर्को के अधीन रहा।

(२)एगर नाम का दूसरा नगर चेकोस्लोवाकिया के बोहीमिया राज्य में है (स्थिति अ. ५०रू २३व् उ. तथा दे. १३रू १५व् पू.) यह चेक भाषा में चेब भी कहलाता है। (श्या. सुं. श.)