एकचक्रा कीचकों के देश का एक नगर जहाँ, महाभारत के अनुसार कभी व्यास के निर्देश से पांडवों ने अपने निष्कासन काल में कुछ समय निवास किया था। जेनरल कनिंघम और उनके समर्थक बिहार के शाहाबाद जिले में स्थित आधुनिक आरा नामक स्थान को एकचक्रा मानते हैं। महाभारत के अनुसार (वेदिक इंडेक्स, १,४९४) उसका दूसरा नाम पंचालनगर (शतपथ ब्राह्मण, १३।५।४।७) भी है। इसे परिचक्रा या परिवक्रा भी कहा गया है। (ओं.ना.उ.)