ऊजमाल मेक्सिको का एक नगर है जो यूकटान प्रांत में मेरिडा से ६० मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यह प्राचीन नगर पूर्वऐतिहासिक काल में माया राज की राजधानी था। जहाँ नगर के प्राचीन गौरव के सूचक मंदिर, मीनार तथा अन्य बहुत से भग्नावशेष अब भी पाए जाते हैं। पुरातत्व के अन्वेषण एवं अध्ययन के लिए यहाँ पर्याप्त सामग्री उपलब्ध है। नगर तुतुलएक्सस्यू जाति के काल (१००० ई.) में बहुत उन्नति पर था। माया राज्य के पतन के साथ इस नगर का भी पतन हो गया। (ह.ह.सिं.)