उपलेता गुजरात राज्य के मध्य सौराष्ट्र जिले में उपलेता सब डिवीजन का प्रमुख नगर है (पहले गोंडल राज्य के गोंडल इलाके का नगर था)। (स्थिति : २१� ४४� उ.अ. एवं ७०� २०� पू.दे.) यह जूनागढ़ से १९ मील उत्तर पचिम एवं धोराजी नगर से १० मील दूर, भादर नदी की सहायक मोज नदी के पश्चिमी तट पर, अत्यंत सुरम्य स्थान पर स्थित है। यहाँ निवासियों में मेहमान जाति एवं बनिए मुख्य हैं जिनका धंधा साधारणत: व्यापार है। अत: यह नगर गुजरात के संपत्तिशाली नगरों में गिना जाता है। भावनगर-गोंडल-पोरंबंदर रेलवे का एक स्टेशन भी यहाँ है, अत: व्यापारिक सुविधाएँ यहाँ प्राप्त हैं। यहाँ के निवासियों में लगभग ४० प्रतिशत लोग व्यापार में लगे हैं। (का.ना.सिं.)